Roorki News: सेल्फी के चक्कर में मौत की खबरें आती रहती है। लेकिन इसके बावजूद लोग जागते नहीं है। अब खबर रुड़की से है जहां सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। , सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सलेमपुर निवासी अनिल सैनी का बेटा अंकुश सैनी 15 साल गांव के पास ही शाहपुर रेलवे क्राॅसिंग फाटक पर दोस्तों के साथ गया था। इस बीच वह दोस्तों के साथ लाइन पर खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बेटे की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि अंकुश के मां-बाप मजदूरी करते हैं और उसकी एक बहन है। वह एकलौता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
