Ramnagar News: धर्मपरिवर्तन की खबरें अक्सर आती रहती है। अब नैनीताल जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। रामनगर ब्लॉक के पीरूमदारा गांव में अल्पसंख्यक युवक द्वारा एक छात्रा को धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की धमकी से परेशान किशोरी ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता का अनुसार आरोपी युवक अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर उस पर निकाह करने के लिए दबाव डाल रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। वह धमकी दे रहा है कि यदि स्कूल आई तो वह उसे जबरन उठा ले जाएगा। ऐसे में उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। वह धमकी दे रहा है कि यदि पुलिस कार्रवाई हुई तो वह जेल से बाहर आकर उसे जलाकर मार डालेगा। शुक्रवार को चैकी पहुंची एक महिला ने भी मीडिया के समक्ष आरोपी युवक द्वारा छात्रा को धमकी देने की पुष्टि की।
मामले की खबर लगते ही पीड़िता के समर्थन में कई ग्रामीण और सेफ चाइल्ड संस्था के संचालक दीपांशु रावत, हिंदूवादी संगठन के सूरज चैधरी पीरूमदारा पुलिस चैकी पहुंच गए। उन्होंने छात्रा के परिजनों की ओर से एक दिन पूर्व पुलिस चैकी में तहरीर देने के बाद भी आरोपी युवक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि मामले की तहरीर चैकी में दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

