हल्द्वानी- ऑनलाइन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं । यही नहीं साइबर अपराधियों को झांसे में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग आ रहे हैं। ऐसे में इनाम के झांसे में आकर एक युवक ने 35 हजार रुपये गंवा दिए। हल्द्वानी के हरिपुरा नायक बिठोरिया क्षेत्र के प्रवीण सिंह एलटी ग्रेड शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं उन्होंने हिंदी 12वीं की एनसीईआरटी की किताब एक नामी वेबसाइट से मंगाई जिसके बाद 3 दिन में किताब आ गई इस दौरान किताब के माध्यम से ऑनलाइन साढ़े सात लाख जीतने का ऑफर आया।
जिसके बाद युवक इनाम के लालच में वेबसाइट में बताए गए प्रक्रिया पूरी की जिसके बाद ठगों ने सबसे पहले सर्विस टैक्स के रूप में 5100 व इसके बाद सेंट्रल टैक्स के रूप में 15 हजार व स्टेट टैक्स के रूप में 15 हजार रुपये मांगे बिना किसी देरी के प्रवीन ने ठगों के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठगों द्वारा फिर से प्रोसेस शुल्क के रूप में 29 हजार मांगने पर प्रवीण को ठगी का अहसास हुआ अब तक प्रवीण ₹35000 गवा चुका था। अपने साथ हुई ठगी की घटना को प्रवीण मुखानी थाने मे दर्ज कराई है जिसमें पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है । वहीं थाना प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि पूरे मामले को साइबर सेल को भेजा गया है जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़े 👉देश का पहला जिला बनेगा नैनीताल जहां बेटियों के नाम से होगी घर की पहचान
वहीं दूसरी ठगी की घटना हल्द्वानी के ऊंचापुल का है जहां रुद्रपुर स्थित सिडकुल कंपनी में इंजीनियर शुभम बुढ़लाकोटी नौकर की खोज करते समय एक वेबसाइट पर 12 हजार रुपये का शुल्क के तौर पर गवा दिए हैं। इंजीनियर शुभम ने अबपुलिस में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
