हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पति के देहांत के 45 दिन बाद जब महिला अपने घर लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। घर में रखे जेवरात और नगदी गायब थी। वही कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो चोर पड़ोस की दीवार से घर में कूदते दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनके पति अश्वनी का देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के लिए वह बच्चों के साथ पति के मूल गांव यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली गांव गई थीं।
जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनके पति अश्वनी का देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के लिए वह बच्चों के साथ पति के मूल गांव यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली गांव गई थीं।
अब लौटीं तो घर के मेन गेट पर ताला लगा था, जबकि अंदर के ताले टूटे मिले और अलमारी में रखे सोने के जेवरात और 30-40 हजार रुपये गायब थे। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर दीवार फांदते दिखाई दिए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के अन्य कैमरों की फुटेज देखना शुरू कर दिया है।
वही कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
