हल्द्वानी :(गजब) प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते पकड़ा गया पति…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ से जुड़ा एक दिलचस्प और हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहाँ एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पीड़िता न्याय की मांग को लेकर सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गई और वहां धरने पर बैठ गई घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास की है। जानकारी के अनुसार, यहाँ रहने वाले एक टैक्सी चालक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। शनिवार को टैक्सी चालक की पत्नी हाथ में सबूत लेकर कोतवाली स्थित महिला सेल पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति का संबंध एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ चल रहा है, जिससे घर की शांति भंग हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27

कोतवाली परिसर में महिला काफी देर तक इस जिद पर अड़ी रही कि पुलिस उसके पति और उसकी प्रेमिका को तुरंत मौके पर बुलाए। महिला के हंगामे को देखते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य फरियादी भी हैरान रह गए। हालांकि, काफी देर तक चले इस ड्रामे के बावजूद आरोपी पति और उसकी कथित प्रेमिका थाने नहीं पहुंचे, जिससे महिला और अधिक नाराज हो गई आखिरकार, स्थिति को संभालते हुए महिला सेल प्रभारी सुनीता कुंवर ने मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी

उन्होंने पीड़िता को शांत कराया और उसे उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन के बाद कि जल्द ही सभी पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी, महिला शांत हुई और घर वापस लौटी। पुलिस अब इस पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें