Haldwani News- हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में आज स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के दौरान इकट्ठा हुए कांग्रेसी हल्द्वानी विधानसभा सीट से दावेदारी को लेकर एक दूसरे के खिलाफ आग बबूला हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल भारती ने अपने संबोधन के दौरान यह बात कर डाली कि इन्दिरा ह्रदयेश के बाद उनके पुत्र सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी विधानसभा के प्रबल दावेदार हैं, किसी में कोई दम नहीं कि वह दावेदारी कर सकें, उन्होंने यह बात तक कह डाली कि किसी माई के लाल में दम नहीं कि वह हल्द्वानी विधानसभा से दावेदारी कर सके।
जिसके बाद वहां बैठे तमाम वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा कर दिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कुंवर भी आग बबूला हो गए और कहा कि हम भी हल्द्वानी से दावेदार हैं, तो वहीं महिला कांग्रेस की तरफ से शशि वर्मा, शोभा बिष्ट ने खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर दी और सभी काफी उत्तेजित हो गए और एक दूसरे के साथ विधानसभा की दावेदारी को लेकर हंगामा करने लगे।
विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है, हल्द्वानी विधानसभा सीट से कई दावेदार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आज स्वराज आश्रम में हुई घटना कांग्रेस की अंदर की गुटबाजी ने पूरी तरीके से सबके सामने पार्टी को पोल खोल कर रख दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं 
