- एसएसपी नैनीताल ने महाशिवरात्रि में खुद संभाला ट्रैफिक का मोर्चा, भीमताल तिराहे से कोलटैक्स तक 02 घंटे चलाया ट्रैफिक
हल्द्वानी – महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद नैनीताल के अलग–अलग स्थानों में स्थित प्रसिद्ध स्थलों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आगंतुकों/वाहनों के सुविधाजनक आवागमन के लिए श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया तथा अधिनस्थों को समुचित सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। नैनीताल पुलिस द्वारा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्लान के तहत सक्रिय होकर कार्य किया गया। इसी दौरान कुमाऊं के मुख्य द्वार “हल्द्वानी शहर” की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी नैनीताल आज नैनीताल रोड पर निकले। यह ही नहीं उन्होंने स्वयं काठगोदाम के नरीमन तिराहे पर खड़े रहकर यातायात संचालन किया तथा ड्यूटी पर लगे कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए जनता के लिए सुविधाजनक यात्रा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था बनाई। उन्होंने दो घंटे तक भीमताल तिराहे से कोलटैक्स के बीच अलग–अलग जगहों पर यातायात की स्थिति का जायजा लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए आई सूचना
हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा 

