हल्द्वानी -(बधाई) शीश महल काठगोदाम निवासी तनुज पाठक बने IAS पाई 72 वीं रेंक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC – CSE 2023) के फाइनल रिजल्ट आज यानी 16 अप्रैल, 2024 को जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की इस लिस्ट में कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। UPSC 2024 की इस परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार भी पीछे नहीं है। इन युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने परिवार और देवभूमि का नाम रोशन किया है।

UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा में देवभूमि उत्तराखंड के इन होनहारों में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर निवासी तनुज पाठक ने यूपीएससी की परीक्षा में AIR 72 वीं रैंक पाई है। मूल रूप से अल्मोड़ा और हाल निवासी शीशमहल काठगोदाम तनुज पाठक ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014 – 2018) तक बीटेक किया। बीटेक करने के बाद उनकी विप्रो कंपनी में अच्छी नौकरी लग गई थी, लेकिन तनुज को IAS बनना था, UPSC की तैयारी की लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ डाली और उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। अब तनुज का IAS अधिकारी बनने का सपना साकार हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें