- एम.बी.जी.पी.जी. कॉलेज के रोवर को राष्ट्रपति से मिला सम्मान
हल्द्वानी: राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी (एम.बी.जी.पी.जी. कॉलेज) के रोवर विशाल कुमार को दिनांक 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा “राष्ट्रपति रोवर सम्मान प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया। यह सम्मान स्काउटिंग में अनुकरणीय सेवाओं और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
इन्होंने रोवर लीडर डॉ. गोविंद सिंह बोरा एवं डॉ.सुनील कुमार के निर्देशन में कार्य किया,इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.एस. बनकोटी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एल.पी.वर्मा एवं समस्त प्राध्यापकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
साथ ही, उत्तराखंड भारत स्काउट और गाइड संस्था के प्रादेशिक सचिव रवीन्द्र मोहन कला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त बी.एस. बिष्ट, जिला सचिव इब्ने हसन, एवं प्रदेशिक मुख्यालय से राहुल रतूड़ी तथा देवेश पंत ने भी राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त करने पर विशाल कुमार को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि विशाल वर्तमान में डॉ. प्रदीप कुमार जी के निर्देशन में रुद्रपुर महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान विषय में पीएच.डी. के शोधार्थी भी हैं।
यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समस्त उत्तराखंड राज्य के स्काउटिंग आंदोलन के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे 
