देहरादून: राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने 808 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। इस बार प्रवक्ताओं की भर्ती प्रक्रिया में स्क्रीनिंग नहीं होगी। सीधे भर्ती परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही नियुक्ति की जाएगी।
उत्तराखंड के राजकीय इंटर कॉलेजों में विभिन्न विषयों के प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे सरकार को भेजा गया है। सरकार से इसे अधियाचन के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाना है। इसके बाद आयोग स्तर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी तक प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर स्क्रीनिंग होती थी। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर भर्ती की जाती थी, लेकिन अब प्रवक्ता पदों की भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा ही होगी। स्क्रीनिंग की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि रिक्त पदों के सापेक्ष प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती होनी है, प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

नियुक्ति की मांग को लेकर कर रहे आंदोलनः इधर, सहायक अध्यापक के पद पर चयनित 1371 अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। चयनित अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। वह पिछले 98 दिन से आंदोलन कर रहे हैं।
आंदोलन कर रहे युवाओं का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से सहायक अध्यापक पद पर हो चुका है, लेकिन मामला हाईकोर्ट में चले जाने से इन्हें शिक्षा विभाग में नियुक्ति नहीं मिल पाई है। शिक्षा निदेशालय ने फिलहाल इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
