हल्द्वानी :डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के बाल रोग विभाग व एस0एन0सी0यू0 की चिकित्सकीय टीम की मेहनत ने नवजात बच्चे को नयी जिंदगी दी है। डाक्टरों की मेहनत से बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन भी बढ़ गया है, जिसे आज दिनांक 16 फरवरी रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने चिकित्सकों का आभार जताया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रो0 डा0 रितु रखोलिया विभागाध्यक्ष बाल रोग विभाग ने बताया कि विगत वर्ष 3 नवम्बर को एक नवजात शिशु 14 दिन को गंभीर अवस्था सांस लेने में दिक्कत व कम वजन के चलते डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के एस0एन0सी0यू0 में भर्ती कराया गया, जिसका वजन 730 ग्राम था। बच्चे को काफी दिनों तक वेंटीलेटर में रखना पड़ा। उपचार के दौरान बच्चे में खून की कमी, पीलिया व आंखों में दिक्कत दिखाई दी, जिसके लिए बच्चे को खून चढ़ाया गया व पीलिया कम करने के लिए मशीन में रखा गया। इस दौरान कोई संक्रमण न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।एस0एन0सी0यू0 की चिकित्सकीय टीम द्वारा बच्चे की विशेष देखभाल की गई, जिससे बच्चे का वजन भी बढ़ गया। इतने कम वजन का बच्चा चिकित्सकों की मेहनत से स्वस्थ होकर आज 16 फरवरी रविवार को डिस्चार्ज हो गया।
बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा0 रितु रखोलिया के दिशा निर्देशन में एस0एन0सी0यू0 इंचार्ज डा0 गुरप्रीत, व समस्त चिकित्सकीय व नर्सिंग टीम का वच्चे की देखभाल में विशेष योगदान रहा।
डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल ने बच्चे के स्वस्थ होने पर बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा0 रितु रखोलिया व एस0एन0सी0यू0 की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि डाक्टरों की मेहनत बच्चे के लिए नयी जिंदगी लेकर आयी। प्राचार्य ने बताया कि चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। बाल रोग विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए पी.आई.सी.यू. का संचालन शुरू हो गया है व भविष्य में एस0एन0सी0यू0 के विस्तार करने की योजना है। प्राचार्य डा0 जोशी ने आशा जताई कि चिकित्सक इसी तरह मरीजों की सेवा में जुटे रहेगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

