हल्द्वानी-(Good News)- EPFO के पेंशनर भी डिजिटल रूप में जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- 25000 पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है की कर्मचारी पेंशन योजना के पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र अब डिजिटल रूप में जमा कर पाएंगे। अब उन्हें ईपीएफओ के कार्यालय में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के इस फैसले से कुमाऊं के 25000 पेंशनरों को फायदा होगा।

जानकारी के मुताबिक उमंग ऐप पर भी यह सुविधा उपलब्ध है कि पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। साथ ही नए विकल्प के तौर पर पेंशनभोगी अपने घर के पास जन सेवा केंद्र अपने पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाता तथा आधार लिंक मोबाइल नंबर के जरिए प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। और जब भी प्रमाण पत्र जमा करेंगे वह उस तारीख से 1 साल के लिए वैध होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें