हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बड़ा हादसा हो गया. घर में चाय बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर फट गया. गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई थी, जिसकी चपेट में घर के दो बच्चों समेत चार लोग आ गए थे. चारों लोग इस अग्निकांड में बुरी तरह झुलस गए।
मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. वहीं, आग से झुलसे चारों लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी पीलीकोठी इलाके के श्याम गार्डेन में राम अवतार का परिवार रहता है. राम अवतार के घर में बुधवार शाम को पूजा-पाठ होनी थी, जिसके लिए पूरा परिवार एकत्र हुआ था. शाम को करीब साढ़े चार बजे घर की महिलाएं घर की निचली मंजिल पर बनी रसोई में चाय बना रही थी. तभी अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई थी. वहां मौजूद महिलाएं इससे पहले कुछ समझ पाती सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जेठानी-देवरानी और दो बच्चे आ गए।
वहीं, घर में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. आग मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी. पड़ोसियों के सहयोग से घरवालों का सुरक्षित बाहर निकाला गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया. इस अग्निकांड में घर में रखा अधिकांश सामान जल गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
