HALDWANI NEWS- आपने आज तक कई चोरी की घटनाएं सुनीं होगीं। चोरी के बाद अधिकांश लोग माल बेच देते है। या तो किसी ज्वैलर्स को या फिर छिपा देते है। लेकिन हल्द्वानी में गजब का मामला सामने आया। जहां एक युवक ने पहले बंद घर से जेवरात चुराये। इसके बाद चोरी के जेवरात अपने पिता को ही बेच डाले। पर मामला यहीं नहीं रूका। पिता उन जेवरातों को बैंक में गिरवी रख आया। अब जब पिता बैंक से जेवरात लेने गया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आइये जानते है पूरा मामला…
विगत 13 अगस्त को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचे निवासी मो. आरिफ ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर देते हुए कहा कि वह 10 अगस्त को अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में टांडा बादली रामपुर गया था। जब वह 13 अगस्त को वापस लौटा तो देखा कि उसके घर से नगदी व जेवरात चोरी हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने इंदिरानगर में रेलवे पटरी के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। जब पुलिस ने उसकी तलाशी की तो उसके पास से तीन चांदी की अंगूठी व 850 रुपये बरामद हुए।
इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अंसारी कॉलोनी गौलापार निवासी सैफ अली बताया। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि विगत 11 अगस्त की रात मलिक के बगीचे में स्थित एक बंद घर में घुसकर उसने सोना-चांदी व 1200 रुपये चोरी किए। इसके बाद उसने सोने का पैंडल अपने सौतेले पिता को 7500 रुपये में बेच दिया। जिसके बाद पिता से पूछताछ कि तो पिता ने बताया कि बेटे सैफ से सोना खरीदकर उसने बैंक में गिरवीरख दिया था। लेकिन जब बेटा बार-बार और रुपये मांगने लगा तो उसने बैंक से सोना निकाल लिया। शनिवार को वह सोना बेटे को देने वापस आ रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IPS मंजूनाथ TC की टीम ने कर दिखाया, लापता बालिका को 5 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
सीएम धामी का चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा से लेकर ओवररेटिंग तक सख्त निर्देश
लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान
पिथौरागढ़ :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं ने किया परेड निरीक्षण एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंड: घर मे वॉशरूम गई 9 साल की बच्ची से दो किशोरों ने की दरिंदगी 

