उत्तराखंड- यहां नौंवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, परिचित ही बहला फुसलाकर कर ले गया अपने कमरे में..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- राजधानी में घर से हॉस्टल के लिए निकली कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ उसके परिचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी छात्रा का परिचित है और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा एक एनजीओ के आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत विद्यालय के ही हॉस्टल की वार्डन ने की है। जिसमें बताया गया कि बीते वर्ष लॉकडाउन के कारण छात्रा अपने घर चली गई थी और इस साल विद्यालय खुलने के बाद 21 सितंबर को छात्रा वापस हॉस्टल आई लेकिन यहां वह गुमसुम रहने लगी तो 24 सितंबर को हॉस्टल की वार्डन ने उसे भरोसे में लेकर गुमसुम रहने की वजह पूछी तो किशोरी ने अपनी आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत

छात्रा ने बताया कि 16 सितंबर को उसकी मां द्वारा किसी बात को लेकर उसे डांट दिया जिससे नाराज होकर वह घर से हॉस्टल के लिए निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का एक युवक मिला, जो उसे बहला-फुसलाकर जाखंड कि वासु स्टेट कॉलोनी में अपने किराए के घर में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद किशोरी घर चली गई और आरोपी के भाई के चलते किसी को कुछ नहीं बताया और घटना के पांचवें दिन वह हॉस्पिटल आई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव

फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी प्रमोद कुमार मूल रूप से देवाल चमोली को गिरफ्तार कर लिया है वह देहरादून में किराए के भवन में पीजी चलाता है फिलहाल कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “उत्तराखंड- यहां नौंवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, परिचित ही बहला फुसलाकर कर ले गया अपने कमरे में..

  1. Khakhir Aisi maansikta ka kiya karn hai Sarkar ko Aise ghinone aprad pe Aisa dand Dena chahiye ke Aisi maansikta ke logon ki rooh kaam jaaye.

Comments are closed.