हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं से इन दिनों हल्द्वानी शहर दहल गया है, रोजाना क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग अकाल मौत का कारण बन रहे हैं, यहां शहर के रामपुर रोड आईटीआई के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार 22 वर्षीय युवक आदित्य सिंह बिष्ट की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कुनाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद टाटा ऐस वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आदित्य सिंह बिष्ट, निवासी संगम विहार फेस-3 छड़ायल नायक, शुक्रवार को अपने मित्र कुनाल के साथ बुलेट से रामपुर रोड चुंगी की ओर आ रहा था। इसी दौरान आईटीआई तिराहे पर गली से अचानक निकले एक दुग्ध सप्लाई करने वाले टाटा ऐस वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुनाल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल के पास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें टाटा ऐस और बुलेट की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। हादसे के बाद टाटा ऐस चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि टाटा ऐस वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मृतक आदित्य के पिता नाइजीरिया में कार्यरत हैं, जबकि मां और भाई पहाड़ गए हुए हैं। आदित्य बुलेट किसी परिचित से मांगकर लाया था। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब पार्किंग को लेकर नहीं होगी इतनी परेशानी
हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी
हल्द्वानी :DM ने की जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में जंगलों के लिए पहला एआई कान
देहरादून :(बड़ी खबर) OSD के घर ED की छापेमारी के बाद बोले हरीश रावत में दोनों पदों से हटना चाहता हू
देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
उत्तराखंड: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा की 12वीं जीत, पूर्व चेयरमैन को मिली करारी हार
सीएम धामी सरकार के कार्यकाल में दुग्ध समितियों के चुनाव, मुकेश बोरा लगातार 12वीं बार जीते
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता की पदयात्रा पहुंची हाट कालिका मंदिर, अब 27 सितंबर को होगी बड़ी रैली
उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम 
