हल्द्वानी: दो बच्चों की मां पति के जिगरी दोस्त संग हुई फरार, पति थाने पहुंचकर पुलिस से लगाई मदद की गुहार
हल्द्वानी: शहर क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटी के साथ अपने पति के जिगरी दोस्त के साथ फरार हो गई है. पति ने पुलिस में पत्नी की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है पुलिस पूरे मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि राजपुरा की रहने वाली 40 साल की महिला 10 साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई.पीड़ित पति को अपने जिगरी दोस्त पर शक है।
पत्नी को बेटी के साथ फरार होने से बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, महिला का एक 13 साल का बेटा है जिसे पति के पास छोड़ कर गई है।
एक मजदूर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह बीते पांच महीने से किराए के कमरे में रह रहा है. उसकी 40 साल की पत्नी और 10 साल की बेटी 28 जून से लापता हैं वह मजदूरी करता है, जबकि पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक होटल में काम करती थी. 28 जून को वह बेटी के साथ रोज की तरह काम पर निकली लेकिन वापस नहीं लौटी.पीड़ित ने पत्नी और बेटी को कई जगह पर खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया आखिर में हार थक कर उसकी शिकायत पुलिस में की है जिसके बाद पुलिस ने पत्नी व बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर दी है.इधर, पीड़ित का कहना है कि उसे अपने जिगरी दोस्त पर शक है जिसने उसकी पत्नी और बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है.हालांकि पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़ित ने पुलिस को यह नहीं बताया है ।
इधर, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता मां-बेटी अंतिम बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में दिखाई दिए थे। जो कि टैंपो में सवार होकर वहां पहुंचे थे। पुलिस वादी की शिकायत पर उसकी पत्नी व बेटी को ढूंढा जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता मां-बेटी अंतिम बार रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी में दिखाई दिए थे जो कि टैंपो में सवार होकर वहां पहुंचे थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
