Haldwani News- हल्द्वानी में बुग्गी चालक ने गाड़ी ओवरटेक और पास करने को लेकर हुए विवाद में मोटरसाइकिल सवार का बेलचे से सर फोड़ दिया। थाना बनभूलपुरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर छोटी रोड निवासी तौफीक ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था तो रास्ते में इंदिरा नगर निवासी शाबीन अपनी बुग्गी बीच रास्ते में लिए खड़ा था इस बीच बाइक को रास्ता देने को लेकर बहस हुई तो शाबीन और उसके भाई जीशान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच मौके पर झगड़ा होते देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए दोनों भाइयों ने मारपीट शुरू करते हुए बुग्गी में रखे हुए लोहे के बेलचे से युवक का सर फोड़ दिया।

जिसके बाद उसके सिर से खून बहने लगा घटना के बाद पीड़ित बाइक सवार अस्पताल पहुंचा जहां उसने इलाज कराया और मेडिकल रिपोर्ट बनाते हुए बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने बुग्गी चालक और उसके भाई के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी- ऐसा भी कोई करता है क्या? साइड मांगने पर बाइक सवार का बेलचे से सर फोड़ा”
Comments are closed.



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 

Pradeep bisht haldwani k liye best he