हल्द्वानी। नगर निगम सभागार में नगरीय फेरी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत व्यापार कर रहे फड़-फेरी व्यवसायियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फेरी व्यवसायियों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेंडिंग जोनों के निर्माण, फेरी क्षेत्रों में समय निर्धारण तथा नए वेंडिंग जोनों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
नगरीय फेरी समिति ने नए वेंडिंग जोनों के चयन हेतु नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी को अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही फेरी एवं व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए व्यापार मंडल के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया गया।
नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी वेंडिंग जोन बनाए जाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें 25 प्रतिशत पंजीकृत फेरी व्यवसायियों को सम्मिलित किया जाएगा। फेरी व्यवसायियों को लाभ पहुंचाने के लिए फेरी व्यवसाय का समय दो पालियों में निर्धारित किया गया है—प्रातः 7:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक तथा सायं 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।
बैठक में महापौर नगर निगम श्री गजराज सिंह विष्ट ने कहा कि फेरी व्यवसायियों के लिए अच्छे एवं सुविधायुक्त वेंडिंग जोन शीघ्र ही नगर निगम क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे। वहीं नगर मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान ने सभी से अपील की कि बाजार क्षेत्र में कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के आगे ठेला न लगने दे, जिससे यातायात बाधित न हो।
बैठक में टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 
