हल्द्वानी। CBSE कक्षा 12वीं के परिणामों में सुजल पांडे ने 94% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, परिवार और शहर का नाम गर्व से ऊँचा किया है। वे एड्रन प्रोग्रेसिव स्कूल, (एपीएस) लामाचौड़ में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र हैं और अपने संतुलित व अनुशासित अध्ययन से यह सफलता हासिल की है।
विषयवार अंक इस प्रकार हैं:
🔸 अर्थशास्त्र (Economics): 98 अंक
🔸 बिज़नेस स्टडीज़: 97 अंक
🔸 अकाउंटेंसी: 94 अंक
🔸 फिजिकल एजुकेशन: 91 अंक
🔸 योग: 98 अंक
.
सुजल के पिता नंदा बल्लभ पांडे ( कन्नू पांडे) हल्द्वानी के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं और GK Marble के नाम से एक जानी-मानी टाइल्स और मार्बल की दुकान चलाते हैं। उनकी माता हेमा पांडे एक गृहिणी हैं, जिन्होंने सुजल की पढ़ाई में हर कदम पर मार्गदर्शन और सहयोग दिया।
सुजल की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शिक्षकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। वे आगे चलकर कॉमर्स के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल करियर बनाना चाहते हैं।
यह उपलब्धि बताती है कि निरंतर प्रयास, सही मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग हो तो हर छात्र अपनी मंज़िल पा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

