देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेंद्र सिंह कैन्तुरा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी द्वारा खरीदी गई जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने और नाम चढ़ाने के एवज में घूस की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तहसील धनोल्टी स्थित कार्यालय से आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया, जिसमें उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ऑपरेशन के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना निःसंकोच विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

