Haldwani News: पिछले दिनों यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे जारी हुए । हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे ने भूगोल विषय से जेआरएफ क्वालीफाई किया है । पिछले साल हिमांशु पांडे कुमाऊं विश्वविद्यालय भूगोल विषय के टॉपर रहे थे और उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था ।
इससे पहले हिमांशु पांडे ने दो बार यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण और पीएचडी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है।
बता दें कि हिमांशु पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल से पूरी की है। साल 2017 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने डीएसबी, नैनीताल से बीएससी पूरी की। बीएससी के बाद हिमांशु ने भूगोल विषय से एमएससी की पढ़ाई की। 2022 में एमएससी पूरी होने के बाद उन्हें 2023 में UGC नेट परीक्षा में भी कामयाबी मिली। साल के अंत में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी परीक्षा में भी कामयाबी मिली। हिमांशु पांडे डीएसबी परिसर से ही पीएचडी कर रहे हैं।
हिमांशु के पिता नन्दा बल्लभ पांडे एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत हैं तो वहीं उनकी माता लीला पांडे एक कुशल गृहिणी हैं। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और मित्रजनों को देते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत
उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला
उत्तराखंड: मुझे पता नहीं था ये गंगा है…ऋषिकेश में पर्यटक की दलील सुन भड़के युवा
उत्तराखंड: इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित
हल्द्वानी: नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड:(Job Alert) SSB कांस्टेबल के 827 पदों पर अवसर
हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम
साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान! 
