मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ
शहरवासियों को मिलेगी सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा
हल्द्वानी। नगर के आम नागरिकों के लिए खुशखबरी — अब शहर में सार्वजनिक परिवहन को और सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। परिवहन विभाग, हल्द्वानी द्वारा शुरू की जा रही सिटी बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा।
इस सेवा का उद्घाटन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कर कमलों से करेंगे। समारोह का आयोजन सर्किट हाउस, काठगोदाम में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
सिटी बस सेवा का उद्देश्य हल्द्वानी शहर के लोगों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इस सेवा के शुरू होने से न केवल यातायात का दबाव कम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत में भी मदद मिलेगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बस सेवा शहर के प्रमुख मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ की जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
