हरिद्वार: हरिद्वार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खुद की ही हत्या की साजिश रच दी। हैरान कर देने वाली इस साजिश का मकसद था…जमीनी विवाद में विरोधी पक्ष को फंसाना।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने ही लाइसेंसी हथियार से कुछ युवकों के साथ मिलकर अपनी गाड़ी पर गोली चलवाई और फिर थाने में शिकायत देकर यह दावा किया कि उसकी हत्या की सुपारी 30 लाख रुपये में दी गई है।

लेकिन पुलिस की गहन जांच ने पूरे मामले का सच सामने ला दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने मामले में शामिल मुख्य साजिशकर्ता जाकिर…जो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य है, सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:
जाकिर निवासी घोड़ेवाला, बहादराबाद (मुख्य साजिशकर्ता)
खालिक निवासी घोड़ेवाला, बहादराबाद
उस्मान निवासी जलालपुर, कोतवाली रुड़की
सोहेल निवासी सोत मोहल्ला, कोतवाली रुड़की
आजम निवासी कान्हापुर, कोतवाली रुड़की
शाजिद निवासी घोड़ेवाला, बहादराबाद
पुलिस के मुताबिक जाकिर ने जानबूझकर अपनी ही हत्या का नाटक रचाया ताकि जमीनी विवाद में विरोधी पक्ष को सलाखों के पीछे भिजवा सके। लेकिन बहादराबाद पुलिस ने समय रहते साजिश की परतें खोल दीं और आरोपियों को दबोच लिया।
इस अजीबोगरीब और साजिश से भरे मामले ने हरिद्वार में खलबली मचा दी है…वहीं पुलिस की जांच और सक्रियता की जमकर सराहना हो रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
