chamoli news

उत्तराखंड: यहाँ वाहन के ऊपर गिरा बोल्डर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली: चमोली ज़िले में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर एक टाटा सुमो (UK07 TA 5265) अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर सड़क पर ही पलट गया। गाड़ी में केवल चालक सवार था…जो शिक्षकों को विद्यालय छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल चालक का रेस्क्यू किया और अपने निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS

घटना बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान के पास हुई…जो कुछ दिन पहले ही भूस्खलन के चलते बंद हुआ था। इसे लोक निर्माण विभाग ने काफी मेहनत के बाद खुलवाया था। यह इलाका पहाड़ी दरकने और बोल्डर गिरने की घटनाओं के लिए पहले से ही जाना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार

पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात खत्म होने के बाद भी भूस्खलन और चट्टानों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग इन रास्तों पर रोज़मर्रा की आवाजाही में हमेशा जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। खड़ी पहाड़ियों से कभी भी बड़े-बड़े पत्थर गिर सकते हैं….जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस

स्थानीय लोगों ने मार्ग पर नियमित निगरानी चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपायों की मांग की है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। गनीमत यह रही कि वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था…वरना यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें