- गौलापुल अप्रोच रोड निर्माण के लिए 1.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने की मांग – पान सिंह मेवाड़ी ने सचिव आपदा प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी (चोरगलिया): भारतीय जनता पार्टी के गौलापार चोरगलिया क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौलापुल चोरगलिया रोड पर स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे क्रॉसिंग से अप्रोच सड़क के निर्माण तथा क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
मेवाड़ी ने बताया कि उन्होंने गौलापार क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनज़र, 1 करोड़ 91 लाख रुपये की परियोजना को तत्काल स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सचिव आपदा प्रबंधन ने जनहित को देखते हुए शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया है।
इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में हर वर्ष आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए भी जल्द ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन में बाढ़ सुरक्षा हेतु स्थायी निर्माण कार्यों पर बल दिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
