हल्द्वानी। यहां वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन भाइयों ने अपनी बहन से मारपीट की शिकायत पर अपने ही जीजा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान दरियाबाग, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय अमरीका पुत्र मोतियार गफूर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, अमरीका अपनी पत्नी आशा और दो बच्चों के साथ गफूर बस्ती में रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था। सोमवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद अमरीका ने गुस्से में आशा की पिटाई कर दी। इससे नाराज आशा ने अपने तीन भाइयों को इसकी शिकायत की। रात करीब 11 बजे तीनों भाई गुस्से में अमरीका के पास पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आरोपियों ने अमरीका को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो तीनों भाई फरार हो गए। घायल अमरीका किसी तरह अपनी मौसी मुरैली के घर राजपुरा पहुंचा, जहां उसने रात गुजारी। मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक की मौसी मुरैली की मौखिक शिकायत पर कार्रवाई शुरू की गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे बाराबंकी से आए परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 
