38 वे राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी शहर का यह रहेगा यातायात / डायवर्जन प्लान
नोट- दिनांक 14.02.2025 को समय प्रातः 07:00 बजे से सम्पूर्ण हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
यह डाइवर्जन समय:–12.00 बजे से वी०वी०आई०पी० कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा
▪️ बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन मोतीनगर तिराहा / डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर तिराहा से आर०टी०ओ० रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा होते हुए आई०टी०आई० तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए कियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंचायतघर तिराहा / देवलचौड तिराहा से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढुंगी होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से कियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️चोरगलिया रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कुँवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से पहले गौला नदी कच्चा रास्ता होते हुए आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने मुख्य हाईवे से बांये तीनपानी पलईओवर होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️ कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपन गंतव्य को जायेंगे।
▪️अल्मोडा/भवाली रोड से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भवाली चौराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️नैनीताल से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी, सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️मुक्तेश्वर/भीमताल पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भीमताल खुटानी बैड से डायवर्ट होकर भवाली चौराहा से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड से होते रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गंतव्य को जायेंगे।
▪️भीमताल से हल्द्वानी को आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन भीमताल बाईपास (थाना गेट) से डायवर्ट होकर गोरखपुर तिराहा से खुटानी बैंड से भवाली से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️समय 12:00 बजे से बनभूलपुरा गौलापुल फाटक, इन्द्रानगर फाटक, ऑवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
▪️समय 12:00 बजे से चोरगलिया से आने वाले समस्त वाहन कुँवरपुर तिराहा से गौलापुल के पास से गौला नदी कच्चा रास्ता से आरटीओ फिटनेश सेंटर के सामने हाईवे से होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️समय 12:00 बजे से काठगोदाम नारीमन तिराहा से व तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार की ओर समस्त सामान्य वाहनों हेतु आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
महत्वपूर्ण बातें
👉 राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम स्थल गौलापार स्टेडियम में व्यक्ति पास के आधार पर ही प्रवेश कर सकेंगे।
👉सभी गणमान्य पास धारक समय 12.00 बजे तक कार्यक्रम स्थल में अपना स्थान ग्रहण करें।
👉 सभी गणमान्य पास धारक वाया नारीमन चौराहे होते हुए स्टेडियम(कार्यक्रम स्थल) में प्रवेश करेंगे तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे।
👉 कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड की ओर से (बसों से आने वाले) सभी गणमान्य पास धारक वाया तीनपानी होते हुए कार्यक्रम स्थल गौलापार आयेंगे।
👉 गौलापार स्टेडियम के आसपास वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग बनाई गई हैं वहां से शटल सेवा के माध्यम से ही स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
38वे राष्ट्रीय खेल समापन कार्यक्रम में शामिल हो रहे आगंतुकों हेतु पार्किंग व्यवस्था
वी0वी0आई0पी0 महानुभावों हेतु पार्किंग व्यवस्था-
▪️गोलापार क्रिकेट स्टेडियम मुख्य द्वार के पास फ्लीट पार्किंग-50 कार
▪️स्टेडियम गेट नम्बर 01 के अन्दर दाहिनी ओर पर्किंग-230 कार
▪️स्टेडियम गेट नम्बर 02 के बांई ओर पार्किंग-100 कार
वी0आई0पी0 गणमान्य महानुभावों बसों हेतु पार्किंग व्यवस्था-
▪️क्रैश बैरियर खेड़ा पार्किंग(नवाबखेड़ा) -250 कार।
▪️देवी मंदिर (बगीचा) पार्किंग(पैट्रोल पंप के पास)-120 कार।
▪️इण्डेन ऑयल पैट्रोल पंप के सामने पार्किंग-350 कार
4 50-50 मार्ट पार्किंग-100 कार
▪️ निदेशक जू एवं सफारी कार्यालय पार्किंग-80 कार
▪️आई0एस0बी0टी0 पार्किंग-250 कार
▪️मिडिया पार्किंग आई0एस0बी0टी0-100 कार, 50 बाईक
▪️बस एवं शटल सेवा-चढ़ने एवं उतरने के लिए आई0एस0बी0टी0 पार्किंग-25 बस
▪️आर0टी0ओ0 फिटनेस सेंटर बस पार्किंग-400 बस
▪️जू पार्किंग (कुॅवरपुर कट के अन्दर)-350 कार
▪️एम0बी0 इंटर कॉलेज बस पार्किंग एवं अन्य वाहन-400 बस
▪️बस पार्किंग नगर निगम इण्टर कॉलेज काठगोदाम-150 बस
▪️बस पार्किंग ठंडी सड़क-20 बस
▪️उत्तराचंल ट्रेडर्स/प्रभास फास्ट फूड/बिग सैफ बस पार्किंग-100 बस
पास धारकों हेतु शटल सेवा व्यवस्थापन एवं रूट
▪️ एम०बी० इंटर कॉलेज से गौलापार स्टेडियम हेतु 10 बस।
▪️आर०टी०ओ० फिटनेश सेंटर से गौलापार स्टेडियम हेतु 05 बस
▪️ जू पार्किंग कुँवरपुर से गौलापार स्टेडियम हेतु 05 बस
▪️केस बैरियर नवाब खेड़ा पार्किंग, बगीचा पार्किंग, पैट्रोल पंप पार्किंग में अपने वाहनों से आने वाले वीआईपी हेतु 10 इनोवा.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
