हल्द्वानी : (बड़ी खबर) गरीब कहां से देगा MRI, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के बढ़ाए रेट: हरीश पनेरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व डॉक्टर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा नेता कमल मेवाड़ी एव एन एस बरगली ने कहा कि किसी हालत ग्रामीणों जनता के ऊपर बड़े हुए अल्ट्रासाउंड एक्स-रे और MRI के बढाए गए रेट स्वीकार नहीं करेंगे। उसके लिए बहुत बड़ा संघर्ष किया जायेगा, राज्य आन्दोलन कारी पी सी शर्मा ने कहा कि गरीब जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को कम करने के बजाय महंगा किया जा रहा है, धरना प्रदर्शन में माधवानंद बुग्याल जी ने कहा कि राजा को जनता के लिए काम करना चाहिए मगर कुर्सी में बैठ लोग यह नहीं सोच पा रहे हैं यह हमारा दुर्भाग्य है, गरीबों चिन्ता करने वाले कोई नहीं है।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हरीश पनेरु ने कहा कि आज जनता को अपने और पराए की पहचान करने की आवश्यकता है तभी ग्रामीणों और गरीब जनता का भला हो सकता है, क्योंकि हमारे विधायकों को यह सोचना चाहिए कि आखिर इतना महंगा इलाज गरीब जनता कैसे करायेगी? सरकार विधायको को सुविधाएं देने पीछे नहीं है, उत्तराखंड के अधिकतर सत्ताधारी पार्टी के विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन जनता से उन्हें कुछ नहीं लेना है उत्तराखंड राज्य में राज्य निवासी परेशान हैं तथा बाहरी लोग दोहन कर रहे हैं।पनेरु कहा वह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देकर अवगत करा चुके हैं अब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करायेंगे अगर फिर भी नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। पनेरु ने सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य श्री अरुण मोहन जोशी जी से मुलाकात कर यहां की परेशानियों से शासन को व्यक्तिगत रूप से अवगत कराने का निवेदन किया है जिस पर प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि यहां की गरीब जनता की समस्या को शासन के सामने रखूंगा। तथा यह भी स्वीकार किया कि बड़ी ही दरें मार्केट दरों से अधिक है पनेरु कहा कि जब सांस है तब तक पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के सपने को नहीं टूटने दिया जाएगा किसी भी हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं बड़े हुए रेटों को वापस लेने के लिए लड़ाई जेल तक जय भी लड़ी जाएगी।
काफी नारेबाजी करने के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। आज धरना प्रदर्शन में श्री सुरेश भट्ट, जगदीश भट्ट, ईश्वर आर्य, दीपक बुग्याल, जगदीश मेलकानी, पूरन चंद विनवाल, अध्यक्ष ई रिक्शा हरक सिंह रावत, कंचन जोशी, ई रिक्शा नेता खिमेश परगांई बबलू महरा, सौरभ महरा, खिमेश पनेरू, विपिन पनेरु, छात्र नेता निखिल कुमार, जानकी पड़लिया, डुंगर मोहन पनेरु सहित दर्जनों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें