संयुक्त निरीक्षण – चौराहा सुधार एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य, हल्द्वानी नगर
आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी नगर में चौराहा सुधार एवं सड़क चौड़ीकरण कार्यों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कोलटैक्स तिराहा, मंगल पड़ाव, ऊँचा पुल चौराहा, कठघरिया चौराहा एवं रेलवे स्टेशन से नारिमन तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया गया। सभी स्थल अत्यधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्र हैं और इनके व्यवस्थित सड़क चौड़ीकरण की दिशा में निम्न कार्यवाही की गई ।
ऊँचा पुल चौराहा पर Right of Way (ROW) का सीमांकन किया गया एवं ROW में आने वाले सभी अतिक्रमणों को स्वयं हटाने के निर्देश मौके पर दिए गए।
रेलवे स्टेशन से नारिमन तक के मार्ग का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी कुछ दिनों में बीच में डिवाइडर निर्माण कार्य प्रारंभ करें, ताकि यातायात की दिशा तय हो सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई अतिक्रमणकर्ता स्वयं ही अपने निर्माणों को हटाते पाए गए, जिसे प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल मानते हुए शेष लोगों से भी अपील की गई कि वे स्वयं चिन्हित ढांचे शीघ्र हटाएं।
कठघरिया चौराहा क्षेत्र में PWD द्वारा अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र में सड़क समतलीकरण (levelling) का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि शीघ्र ही बिटुमिनस कंक्रीट (BC) कार्य शुरू किया जा सके।
लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमण मुक्त क्षेत्रों में प्राथमिकता से सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य प्रारंभ करें।
निरीक्षण में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, गणेश भट्ट सहायक नगर आयुक्त नगर निगम , राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
