- कुमाऊं में तीन दिनों से भरी बरसात, लालकुआं में रेलवे ट्रैक डूबा, ट्रेनों का संचालन बंद, कई इलाकों में पानी भरा
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिनों से भरी बरसात हो रही है बरसात के चलते जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है तो लोगों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है बारिश इतनी है कि कुमाऊं के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन है लाल कुआं के रेलवे ट्रैक डूब चुके हैं. लाल कुआं रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में पानी आ जाने से प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर चार तक पूरी तरह से डूब चुके हैं रेलवे ट्रैक डूब जाने से प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर चार तक संचालित होने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।
रेलवे प्रशासन रेलवे ट्रैक से पानी निकालने में जुटा हुआ है लेकिन भारी बरसात के चलते लगातार रेलवे ट्रैक पर पानी बढ़ रहा है यही नहीं रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने से सबसे अधिक असर काशीपुर बरेली रेल मार्ग पर पड़ा है जहां कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनो पर रोका गया है. यही नहीं रेलवे ट्रैक का पानी आबादी वाले इलाकों में पहुंच गया है जिसके चलते कई घरों में पानी घुस गया है पानी घुसने से जहां लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है तो वही रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले लोग घर छोड़कर रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षित चले गए हैं. बारिश का पानी काशीपुर रेलवे ट्रैक से होते हुए लालकुआं के निचले आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच रहा है जिसके चलते बिन्दुखत्ता क्षेत्र के खेत भी जलमग्न हो गए हैं. बारिश के चलते लोग घरों में कैद है। हल्दूचौड़ से भारी मात्रा में बह कर आया पानी सेंचुरी मिल में भर गया , जिससे सेंचुरी पेपरमिल की दीवार टूटने के बाद बाढ़ का सारा पानी केखेतो और घरों में घुस गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
