- मतदान स्थल पर बनाई रील तो जाना होगा जेल
हल्द्वानी : बात-बात पर रील और वीडियो बनाने वाले चुनाव के दौरान सावधान रहें। अगर मतदान स्थल, चुनाव कार्यालय और पोलिंग बूथ के आस-पास रील या वीडियो बनाते पकड़े गए तो सीधे जेल जाना पड़ सकता है। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला। दो युवकों को पूरा दिन और रात थाने में गुजरानी पड़ गई थी।
हुआ यूं कि शुक्रवार को पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और अन्य राज्यों से आई पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की रिहर्सल कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक एमबीपीजी कॉलेज के पास वीडियो बनाते योगी की सभा स्थल की ओर बढ़े। इस
- » बात-बात पर रील और वीडियो बनाने वाले रहें सावधान
- » चुनाव कार्यालय और पोलिंग बूथ पर भी पुलिस की पाबंदी
पर केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस ने उन्हें रोक लिया और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। योगी की सुरक्षा के लिहाज से छानबीन की गई कि दोनों युवक आखिर क्यों वीडियो बना रहे थे। इसमें पूरा दिन और रात गुजर गई। जब पुष्टि हुई कि युवकों का उद्देश्य गलत नहीं था, तब जाकर शनिवार को उन्हें छोड़ा गया। इधर, एसएसपी ने बताया कि रील और वीडियो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं हैं। यदि मतदान स्थल व चुनाव कार्यालय के आसपास ऐसे लोगों को देखा गया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

