हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दे! नहीं तो कट जाएगा नाम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चल रहे प्री एसआईआर के तहत 59-हल्द्वानी विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूचियों में दर्ज मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूचियां से किए जाने का कार्य चल रहा है। !
अभी तक औसतन 75 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जो मतदाता मैपिंग से छूट गए हैं उन मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर/नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा मतदान केंद्रवार शिविर आयोजन किए जाने का रोस्टर जारी किया है। जिसके तहत अलग अलग तिथियों और समय पर मतदान केंद्रवार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजरों को पूर्व से ही समस्त तैयारियां पूरी कर लेने को आदेशित किया गया है। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों(BLA) तथा क्षेत्रीय पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें भी अपने क्षेत्र में शिविर का प्रचार करने को निवेदन किया जा रहा है ताकि मैपिंग से छूट गए मतदाताओं को इस शिविर का लाभ मिल सके। बूथ स्तर पर बने मतदाता जागरूकता समूह (बैग) को भी सक्रिय किया गया है।
शिविर में होने वाले मैपिंग कार्य की जांच और निगरानी के लिए सहायक नगर आयुक्त, नायब तहसीलदार और तहसीलदार हल्द्वानी को आदेशित करते हुए अलग अलग केंद्र आवंटित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां हथौड़ा मारकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल

नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी स्वयं भी लगातार शिविरों में जाकर मैपिंग कार्य की निगरानी और समीक्षा करेंगे।

नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने 59 विधानसभा के मतदाताओं से कैम्प में पहुंचने की अपील की है साथ ही निवेदन किया है कि बीएलओ (BLO) जब भी उनके घरों में विजिट करते है कृपया उनका सहयोग करें तथा अपना अथवा अपने परिजनों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण उन्हें अवश्य उपलब्ध करवाए जो कि वर्ष 2003 में संपूर्ण भारत में कही पर भी वोटर के रूप में दर्ज थे,ताकि वो मतदाता के रूप में दर्ज रहकर मताधिकार का प्रयोग कर सकें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जिम संचालक के कांच की बोतल से गले में वार

मतदाताओं से अपील है कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग किया जा सकता है।

https://election.uk.gov.in/search2003uk

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें