Haldwani News- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर कुछ अधिकारी सही जानकारी नहीं दे पाये जिसको लेकर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को बायपास ना करें । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि करीब 4 दर्जन विभाग ऐसे हैं जिनमें केंद्र सरकार के द्वारा एक बड़ा बजट आ रहा है । और यह जानना जरूरी है कि दिशा की बैठक में जो दिशा निर्देश विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए गए थे उन पर अभी तक कितना काम हुआ है । और उनका स्टेटस रिपोर्ट क्या है । लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सिंचाई विभाग में कितना काम हुआ है और कितना काम बाकी होना है । इस पर अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है… केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह भी कहा कि सभी विभाग आपस में संबंध स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें जिससे आम जनता की दिक्कत है दूर हो सके योजनाओं की सही जानकारी जनप्रतिनिधियों को विभाग द्वारा मिल सके ।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी न दिए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जमकर लताड़ा और कहा कि केंद्र की योजनाओं से बजट आकर योजनाएं संचालित हो रही हैं, और केंद्र के जनप्रतिनिधियों को ही अवगत नहीं कराया जा रहा है। लिहाजा इस तरह की बाईपास करने की नीति अधिकारी छोड़ दें साथ ही अन्य अधिकारियों को भी केंद्रीय मंत्री ने नसीहत दी कि अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं और जो भी योजना धरातल पर काम कर रही हैं उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को अवश्य दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

