हल्द्वानी – हल्द्वानी नगर निगम सिंधी चौराहे से लेकर बस अड्डे तक सड़क चौड़ीकरण और चौराहे चौड़ीकरण को लेकर श्रेष्ठ मानी गई है कार्य कर रहा है इसकी शुरुआत सिंधी चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ शुरू कर दी गई है नगर निगम ने दो चरणों में इस कार्रवाई को अंजाम देना सुनिश्चित किया है जिसके तहत।
प्रथम चरण-
- मंगल पड़ाव से बॉम्बे क्रॉकरी तक रोड के माध्य से दोनों तरफ 10-10 मीटर डामर रोड तथा 2-2 मीटर नाला तथा उसके ऊपर फुटपाथ निर्माण के लिए चिन्हित किया जाए।
- जहाँ अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटाया गया है वहाँ तत्काल मार्ग चौड़ीकरण
का कार्य प्रारम्भ किया जाए। 3. चिन्हीकरण की लाईन में यूटिलिटी शिफ्ट करने का कार्य तत्काल प्रारम्भ किया
जाए।
- चौडीकरण की सीमा में आने वाले पेडों को भी तत्काल काटने की कार्यवाही की जाए।
- जन सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए निर्माण की कार्यवाही रात्रि के समय किया जाए।
द्वितीय चरणः-
- बॉम्बे क्रॉकरी से बस अड्डे तक दोनों तरफ प्रथम चरण के मानक के अनुसार ही चिन्हीकरण कर मौके पर मार्किंग किया जाए। चिन्हित निर्माण को स्वयं तोड़ने के लिए 07 दिन का समय दिया जाए।
- उक्त कार्यवाही के दौरान यूटिलिटी शिफ्ट करने की कार्यवाही कर ली जाए।
- मार्ग चौड़ीकरण की सीमा में आने वाले राजकीय, सार्वजनिक, धार्मिक परिसंपत्तियों को उचित तरीके से शिफ्ट करने / चिन्हित सीमा से बाहर करने की कार्यवाही की जाए।
उक्त समस्त कार्य निश्चित समय सीमा के अंदर यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुऐ स्मार्ट कार्य संस्कृति से किया जाए। कार्यवाही एवं निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा, सुगम तथा सुरक्षित यातायात का पर्याप्त प्रबन्ध किया जाए।
चिन्हित परिसम्पत्तियों को नोटिस दिये जाने की कार्यवाही नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी तथा अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से की जायेगी। निर्धारित तिथि के अन्दर प्राप्त दावे / आपत्तियों का निस्तारण नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी, संयुक्त सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी एवं अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। सुरक्षा के समस्त प्रबन्ध पुलिस विभाग द्वारा किया जायेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
