Haldwani News- हल्द्वानी से बीते 9 सितंबर को वनप्लस मोबाइल शोरूम से हुए 70 लाख के मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया की बिहार के घोड़ासहन गैंग ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, ताज्जुब की बात ये है की पुलिस चोरी किये गए 165 में से केवल 6 मोबाइल ही बरामद कर पाई है, जबकि गैंग के 8 सदस्य अब भी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। घोड़ासहन गैंग देश के कई राज्यों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूरे मामले के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई थी जिन्होंने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से इन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गैंग मोबाइल चोरी कर नेपाल में सप्लाई करता था पुलिस ने इन्हें रामनगर के पास से गिरफ्तार किया है, जहां यह आस पास कोई और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 

