हल्द्वानी: फतेहपुर रेंज के जंगल से एक और शव बरामद किया गया है। गुलदार ने चार दिन के अंदर एक और व्यक्ति की जान ले ली। बजुनिया हल्दू के रहने वाले एक अधेड़ को गुलदार ने शिकार बनाया है। वह रविवार सुबह 11 बजे से गायब थे। अब यह शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुलदार ने टंगर निवासी महिला को निवाला बनाया था।
जानकारी के अनुसार नत्थू लाल निवासी बजुनिया हल्दू रविवार की सुबह 11 बजे जंगल की ओर गया था। घास लेने जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। स्थानीय ग्रामीण की मानें तो सोमवार की सुबह जंगल से नत्थू का शव बरामद हुआ है। साई मंदिर से एक किमी जंगल के भीतर लाश मिली है।
ग्रामीणों का कहना है कि अफसरों से कई बार वन्यजीवों को लेकर शिकायत की गई लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। अब तो हद हो गई। पहले गुरुवार को टंगर निवासी नंदी सनवाल का शव जंगल में साढ़े तीन किमी अंदर मिला था। नत्थू का शव एक किमी अंदर मिला है। पिछले कुछ महीनों में यह ऐसा सातवां मामला है। इस घटना से लोगों को काफी डरा दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 

