Haldwani News- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण के मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है, जो कि कुछ ही देर में शुरू होगी लेकिन उससे पहले बनभूलपुरा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास बड़ी संख्या में महिलाओं ने रेलवे अतिक्रमण की कार्रवाई रोकने को लेकर दुआएं मांगी।
इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा कि यह जमीन उनकी है। यहां पर उनके पूर्वज 70 से कई अधिक सालों से अधिक समय से रह रहे हैं। यहां पर वह बिजली का बिल, पानी का बिल और हाउस टैक्स भी दे रहे हैं, लेकिन रेलवे झूठे दावे कर रहा है। उनका कहना है यह जमीन रेलवे की नहीं है और वह हर कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे और आखरी दम तक वह अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक लड़ेंगी।

गौरतलब है कि बीते 20 दिसंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे को अपनी अधिक्रमित भूमि को काली करने के निर्देश दिए जिसके बाद से ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पूरी तैयारी कर चुका है इस बीच बनभूलपुरा के लोग सुप्रीम कोर्ट की शरण में गए हैं जहां आज सुनवाई होनी है लोगों का कहना है 1910 के बाद से बनभूलपुरा में गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती और इंदिरा नगर कॉलोनियों के ‘कब्जे वाले इलाकों’ में रह रहे हैं। इस क्षेत्र में 4 सरकारी स्कूल, 10 निजीस्कूल , एक बैंक, चार मंदिर, दो मजार, एक कब्रिस्तान और 10 मस्जिदें हैं। ये पिछले कुछ दशकों में बनी हैं। बनभूलपुरा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय भी है। जो 100 साल से अधिक पुराना बताया जाता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
