Haldwani News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरेली रोड की है यहां घर से बाजार जा रहे एक युवक हादसे का शिकार हो गया। किसी अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से वाहन समेत फरार हो गया। आनन-फानन में स्कूटी सवार को एसटीएच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पुर केशवदत्त अर्जुनपुर निवासी रोहित कोहली (26 वर्ष) मोटाहल्दू स्थित एक ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माता कंपनी में कर्मचारी थे। गत दिवस रोहित अपनी स्कूटी लेकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। बरेली रोड स्थित एक शोरूम के पास उसकी स्कूटी में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को एसटीएच पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। रोहित के चाचा त्रिलोक ने बताया कि रोहित के परिवार में उसकी पत्नी और चार साल का बेटा, माता- पिता व अन्य लोग हैं। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

