हल्द्वानी -(बड़ी खबर) DM वंदना ने ली सड़क व चौराहे चौड़ीकरण मामले में बैठक, दिए ये निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद अंतर्गत नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में गतिमान जनहित याचिका मैं दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़क व चौराहों के चौड़ीकरण करने के साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर समीक्षा की ।

पर्यटकों को जाम की असुविधा से निजात दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए विगत दिनों माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में ट्रैफिक रूट डाइवर्जन प्लान का ट्रायल किया गया है। जिसके ट्रायल के फीडबैक एवम् व्यावहारिकता के विषय में विचार विमर्श किया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, नगर पालिका परिषद, नगर निगम आदि विभागीय अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारीकरण के संबंध में किए जा रहे प्रयासों पर अपनी-अपने रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही एसपी हरवंश सिंह को दिनांक 28 मार्च 2024 की शाम तक ट्रायल ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान के संबंध में अपनी-अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:हल्द्वानी में रफ्तार का कहर! तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में तीसरे छात्र की भी मौत

इस अवसर पर बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी विशाल मिश्रा, ईई पीडब्ल्यूडी, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, अधिशासी अधिकारी द्वितीय नगर निगम हल्द्वानी, सहित आदि अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें