Haldwani News- नए साल का जश्न मनाना एक परिवार को भारी पड़ गया, जब चोर एक मकान में धावा बोलकर लाखों की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो गए, पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के किशनपुर घुड़दौडा का है। जहां के रहने वाले मुकुल शाह ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह मां हॉट कालिका कॉलोनी में रहते हैं, अपने परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए शहर से बाहर गए थे।
जब वह वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था, घर में रखी अलमारी से सोने और कान की ज्वैलरी के साथ कई सारी ज्वैलरी गायब मिली, तो वहीं डेढ़ लाख रुपए की नकदी भी चोरी हुई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है, पूरे मामले की जांच एसएचओ हरेंद्र चौधरी कर रहे हैं, उन्होंने कह चोरी की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


