हल्द्वानी– हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में भी इन दिनों गुलदार का आतंक है, गुलदार का आतंक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया जा रहा कि गौलापार क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित गांव में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल के घर के आंगन में गुलदार ने पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया गनीमत है कि कुत्ता गुलदार से बच निकला।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार के ग्रामीण क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की पकड़ने की मांग की है। वही नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लाक के कई गांवों में पिछले कुछ दिनों से गुलदार की दहशत है गुलदार कई लोगों पर अपना हमला भी बोल चुका है पालतू जानवरों को भी निवाला बना लिया, ऐसे में लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बेतालघाट के रोपा, पटौड़ी, अमेल, बारगल, कफुल्टा, जोग्याड़ी, सिमलखा, बसगांव नौणा, बजेड़ी, सहित कई गांवों में गुलदार देखा जा रहा है।
इससे गांवों में भय का माहौल व्याप्त है, बताया जा रहा कि रोपा गांव में एक महीने पहले एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि कई पालतू पशुओं को भी गुलदार अपना निवाला बन चुके हैं, ग्रामीणों में गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
