हल्द्वानी – शहर में आगामी 30 नवंबर को भव्य ईजा- बैणी महोत्सव की तैयारियां जोर-जोरों से चल रही है जहां उत्तराखंडी लोक कलाकृतियां व एपण से शहर की दीवारों को सजाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एमबीपीजी इंटर कॉलेज परिसर में इस महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने उत्तराखंड की लोक कला, लोक संस्कृति और हस्तशिल्प उत्पादों के बृहद समागम के लिए ईजा- बैणी महोत्सव में अधिकारियों को संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
30 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे और 713 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा राज्य भर के हस्तशिल्पी उत्पादन व प्रत्येक जिले के दो लोकप्रिय उत्पादों को यहां स्टॉल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा जिम 13 जिलों के 26 उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे। स्वयं सहायता समूह व महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों का जीवंत चित्रण यहां देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण व लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ईजा बैणी महोत्सव नाम देकर इसे महिलाओं को स्वालंबी, आत्मनिर्भर और राज्य की आर्थिक में विशेष योगदान देने के लिए मातृशक्ति को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 713 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यासकर जनता को सौगात देंगे। इस महोत्सव को पूरे प्रदेश भर में मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी से संबोधित किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम दुर्गा सिटी सेंटर से वृहद कलश यात्रा के साथ शुरू होगा । इस महोत्सव में राज्य की लोक संस्कृति और लोक कला के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा देखने को मिलेगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि यह महोत्सव जिले के प्रत्येक नागरिक का महोत्सव है महिलाओं एवं मातृशक्ति को समर्पित इस महोत्सव में हर कोई ईजा- बैणियो के प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

