Haldwani News- हल्द्वानी से ड्यूटी कर बिंदुखत्ता को साइकिल द्वारा जा रही युवती को अज्ञात युवक ने रास्ते में दबोच कर जबरन बलात्कार करने का प्रयास किया, तथा मारपीट करते हुए शरीर में कई स्थानों पर दांत काट दिए, जिससे युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई, मामले में पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के इंद्रानगर प्रथम निवासी युवती हल्द्वानी में किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करती है, गत शाम लगभग 8 बजे लालकुआं से अपनी साइकिल द्वारा वह हल्द्वानी स्टोन कंपनी से होते हुए भगवती मंदिर के बीच सड़क में जा रही थी तभी मोटरसाइकिल से उसके पीछे से आए एक युवक ने उसे जबरन रोक कर सड़क के किनारे झाड़ियों में ले जाकर डरा धमका कर बलात्कार का प्रयास किया, तथा शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया, इतना ही नहीं उक्त बदमाश ने युवती के शरीर में कई जगह दांत से नोच दिया,
इसी दौरान मौके पर कुछ लोगों के आ जाने पर युवक भाग गया, इस दौरान उसकी चप्पल वही छूट गई, तथा युवती ने उक्त बदमाश की मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट कर दिया, जिसके बाद कोतवाली में पहुंची युवती ने तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 376, 506, 511 और 354 (घ) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और पुलिस को उक्त बदमाश के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ऊंचापुल अतिक्रमण, DM का चल गया चाबुक
उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड : यहां होली मना कर लौटी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम
हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन 
