- हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता कर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज होटल सौरभ, नैनीताल रोड में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाहियों को एकपक्षीय, तानाशाही और आमजनविरोधी करार दिया।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों के मकानों पर प्रशासन बुरी नज़र डाल रहा है। इन कार्यवाहियों के चलते कई परिवारों पर डर का माहौल बना हुआ है, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून और व्यवस्था के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी संवैधानिक शासन व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनना अन्याय है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा की मैं मा.मुख्यमंत्री जी से निवेदन करता हूँ की वे तुरंत इस नोटिस को वापिस करवाए और आम जनता को राहत दे।
प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में पंचायत चुनावों के अचानक रद्द किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह फैसला जनभावनाओं की अनदेखी है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ें हैं और इनका समय पर होना जरूरी है ताकि जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वे इन दोनों मामलों में जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं और हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे।
इस दौरान, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी.गुणवंत, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, मोहन बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, सुहैल अहमद सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मलय बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 3 दिन राजकीय शोक और स्कूलों में अवकाश घोषित
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
उत्तराखंड में ईंधन संकट की अफवाहों का हुआ पर्दाफाश!
उत्तराखंड: हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में
उत्तराखंड में एकमात्र IAS ने कमाई से अधिक संपत्ति बनाई, केस दर्ज
उत्तराखंड: बेटे के जन्मदिन से पहले घर में महिला की हुई संदिग्ध मौत
उत्तराखंड में शोक की लहर, कल हरिद्वार में होगा खंडूड़ी का अंतिम संस्कार!
उत्तराखंड : बरेली रोड पर बढ़ते सड़क हादसे, सांसद अजय भट्ट ने उठाई आवाज
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टाइल में तैयार हुआ ‘महकी फ़िज़ा’, यूट्यूब और OTT पर जल्द रिलीज़ 
