हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेसी अब आम जनता को भी निशाना बना रहे हैं, छात्र आंदोलन को हाईजैक कर चुके कांग्रेस के नेता अब राज्य को अशांत करने का कार्य कर रहे हैं।पुष्कर धामी की सरकार देवभूमि उत्तराखंड को कश्मीर नही बनने देगी।आज का प्रदेश व्यापी बंद पूर्णतह असफल साबित हुआ क्योंकि इस बंद के कॉल के पीछे कही ना कही अघोषित रूप से कांग्रेस पार्टी थी जिसको की उत्तराखंड की देवतुल्य जनता अच्छी तरह से समझती है।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत ने नकल विरोधी कठोर कानून का स्वागत किया।और कहा कि युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती में अनुसूचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश का स्वागत करते हुए कहा कि हम हमेशा सही के साथ खड़े हैं किसी भी योग्य प्रतियोगी को न्याय मिलना ही चाहिए।
उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां नकल कराने का दोषी पाए जाने पर ₹10 करोड़ तक के जुर्माने एवं आजीवन कारावास का प्रावधान 2023 के अध्यादेश में किया गया है।
रावत ने कल की देहरादून में हुए लाठीचार्ज एवं पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।हम योग्य प्रतियोगियों के साथ सदैव खड़े हैं और यदि कोई षड्यंत्र किया गया है अथवा पुलिस, प्रशासन की ओर से कोई कोताही हुई है तो उसकी भी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। हम प्रदेश के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने तथा वार्ता करने का अनुरोध करते है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा का दुरुपयोग कर अपने स्वार्थों की सिद्धि करना चाहती हैं जिसे हमारी सरकार सफल नहीं होने देगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत 

