हल्द्वानी- दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी ज्वाइन कर हल्द्वानी पहुंचे यशपाल आर्य के घर में उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा रहा। यशपाल आर्य के हल्द्वानी पहुंचते ही उनके घर में नैनीताल बाजपुर सहित आसपास की विधानसभाओं से सैकड़ों समर्थक उनके घर पर जश्न का इजहार करते नजर आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि वह कौन सी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
यशपाल आर्य ने बताया कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है इसलिए वह बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने की सोच नहीं सकते हैं, इसलिए वह बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 5 साल बाद वह अपने घर वापसी से बेहद खुश हैं भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने कहा कि अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस पार्टी में है भाजपा सरकार के अंदर केवल अफसरशाही हावी है लिहाजा अब वह प्रचंड जीत का शंखनाद करेंगे और 18 अक्टूबर को हल्द्वानी की रामलीला मैदान से परिवर्तन का आगाज होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य विधायकों के संपर्क में रहने या ना रहने पर उनको कुछ नहीं कहना है लेकिन कुछ समय के इंतजार के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी-(बड़ी खबर) कांग्रेस ज्वाइन कर हल्द्वानी पहुंचे यशपाल ने किया खुलासा, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव”
Comments are closed.



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला 

यशपाल आर्य को 5 साल भाजपा सरकार में मंत्री रहने के बाद पता चला कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, अगर आज इंदिरा हृदयेश जीवित होतीं तो क्या फिर भी उनकी घर वापसी होती?
Good