हल्द्वानी- विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सियासी उथल-पुथल के बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद नैनीताल विधायक संजीव आर्य हल्द्वानी अपने आवास पहुंचे जहां दूर-दूर से आए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों व मिठाई खिलाकर कांग्रेस में वापसी को लेकर कार्यकर्ता संजीव आर्य को बधाई देते हुए दिखाई दिए। इस दौरान संजीव आर्य ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो प्यार कांग्रेस ने हमें दिया है वही प्यार हमें वापस खींच लाया है।
कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद संजीव आर्य ने खुलकर वर्तमान सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 साल में सरकार को कोई मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ब्यूरोक्रेट्स चला रहे थे । और कांग्रेस में वापसी पर उन्होंने कहा कि अभी तो मूल वापस आया है अभी भर-भर कर ब्याज वापस आएगा संजीव आर्य ने कहा कि अभी कई लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएंगे और जनता भी परिवर्तन का मन बना चुकी है और आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी-(बड़ी खबर) घर वापसी पर बोले संजीव आर्य, अभी तो मूल आया है अभी ब्याज भर भर के आना बाकी है..”
Comments are closed.



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 

Ye log jha inko apna fayda dikh rha hai aur aam public moorkho ki tarah inkha swagat kabhi yha to kabhi wha kar rhi hai ….they don’t deserve such attention….they should be treated as DOBHI KA KUTTA NA GHAR KA NA GHAT KA….but still public need to know facts and educate himself.
इन लोगों का कोई सिद्धान्त नहीं है 5 साल सत्ता सुख भोगने के बाद इनकी घर वापसी हुई अगर इंदिरा हृदयेश जीवित होतीं तब भी क्या ऐसा होता?