देहरादून- उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड ने पंजाब को 5 विकेट से हराया। उत्तराखंड के लिए नीलम भारद्वाज ने शानदार 79 रनों की नाबाद पारी खेली। बता दें नीलम भारद्वाज नैनीताल जिले के रामनगर की रहने वाली हैं।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नजर डाले तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब में 127 रन बनाए। पंजाब की ओर से सर्वाधिक प्रगति सिंह ने 23 रनों की पारी खेली तो वहीं उत्तराखंड की ओर से साक्षी ने तीन, मीनाक्षी व पूजा राज ने दो और निशा मिश्रा ने 1 विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य छोटा जरूर था लेकिन उत्तराखंड के लिए पंजाब में काफी मुश्किलें पैदा की।
उत्तराखंड को पहली गेंद पर झटका लग गया। इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने उत्तराखंड के नियमित अंतराल में विकेट लिए लेकिन नीलम भारद्वाज ने एक छोक पकड़े रखा। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 128 रनों का पीछा कर रही उत्तराखंड की टीम ने 34 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे और इस स्थिति से बाहर निकल कर मुकाबला जीतना काबिले तारीफ है।
लम भारद्वाज ने लक्ष्मी बसेरा के साथ शानदार 94 रनों की साझेदारी की। लक्ष्मी ने नीलम का शानदार साथ दिया और महत्वपूर्ण नाबाद 21 रन बनाए। वहीं नीलम ने अपनी 79 नाबाद पारी में 11 चौके लगाए और उत्तराखंड को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ये पहला मौका है जब उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
