UTTARAKHAND JOB ALERT- आगामी 28 से 31 अक्तूबर के बीच प्रवक्ता समूह-ग की परीक्षा होगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग-समूह ग सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। यह परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। जानकारी देेते हुए आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार 28 अक्तूबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रवक्ता रसायन शास्त्र, प्रवक्ता संस्कृत की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रवक्ता जीव विज्ञान, गणित और मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।
इसके बाद 29 अक्तूबर को पहली पाली में भौतिक शास्त्र, भूगोल व इतिहास की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 30 अक्तूबर को पहली पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र, कृषि और प्रवक्ता कला की परीक्षा होगी। वही 31 अक्तूबर को पहली पाली में प्रवक्ता हिंदी और दूसरी पाली में प्रवक्ता समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। सभी के एडमिट कार्ड आयोग की https://ukpsc.gov.in/ वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
